हजारीबाग के आॅटोमोबाइल मैनेजर को धमकी देने वाले तीन अपराधी बड़कागांव से गिरफ्तार
ABN Bureau• 28 Dec, 2021
1 Views
विज्ञापन
बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस के नेतृत्व में हजारीबाग से आए गठित पुलिस दल गुरु चट्टी में किराए के मकान में रह रहे 3 अपराधियों को बीती देर रात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों पर हीरो मोटो लक्ष्मी आॅटोमोबाइल हजारीबाग के मैनेजर को फोन के माध्यम से रंगदारी मांगने का आरोप है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, 29 जिंदा कारतूस, 14 खाली खोखा, तीन अलग-अलग कंपनी के स्मार्टफोन, रंगदारी मांग में उपयोग किए गए सिम सहित 5 सिमकार्ड, एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की। तीनों युवक बड़कागांव गुरु चट्टी स्थित लक्ष्मण साव के मकान में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक लक्ष्मण साव के अनुसार तीनों युवक त्रिवेणी सैनिक कंपनी में नौकरी करने के नाम पर कमरा भाड़ा में लिया था। गिरफ्तार अपराधी एहसान अंसारी पिता अख्तर अंसारी एवं अखिलेश चौधरी पिता महावीर चौधरी दोनों ग्राम जोला बीघा थाना प्रतापपुर जिला चतरा एवं समीम अंसारी उर्फ पिंटू पिता मोहम्मद हुसैन अंसारी ग्राम बैलगाडा हाउसिंग कंपलेक्स घाटो थाना मांडू जिला रामगढ़ का रहने वाला है। उक्त युवकों को हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 491/21 दिनांक 26/ 12/ 2021 धारा 387 भादवी के तहत मोबाइल नंबर 62038608 से जान मारने एवं फिरौती मांगने के संबंध में हजारीबाग पुलिस द्वारा गठित टीम के छापामारी के दौरान बड़कागांव से गिरफ्तार किया गया। बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार एवं सदर थाना हजारीबाग के पुअनि नसीम अंसारी एवं सअनि अमीरुद्दीन के नेतृत्व में गुरुचट्टी गांव में छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार के बयान पर थाना कांड संख्या 309/21 धारा 25(1-इ)9/ 26/ 35 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए हजारीबाग जेल भेजा गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार ने एक युवक को त्रिवेणी सैनिक कंपनी में वेल्डर का काम करने की पुष्टि की है।