Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मधुपुर : भाजपा के गंगा नारायण ने किया नामांकन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मधुपुर : भाजपा के गंगा नारायण ने किया नामांकन
विज्ञापन
देवघर। मधुपुर विधानसभा उप चुनाव को ले नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने निर्वाचन पदाधिकारी परमेश्वर मुंडा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है। भाजपा प्रत्याशी ने दोपहर में मधुपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। ज्ञात हो कि पिछले चुनाव में गंगा नारायण आजसू के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़े थे। मगर इस बार मधुपुर उप चुनाव के ऐन पहले वो भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें मधुपुर का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा की चुनावी सभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मंंत्री सह सारठ के विधायक रंधीर सिंह, पूर्व मंंत्री लुईस मरांडी, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, जिलाध्यक्ष सह विधायक नारायण दास सहित अन्य भाजपा नेता चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन