Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : उपायुक्त की पहल से अनुमंडल स्तर पर अधिष्ठापित होगा कैंप कार्यालय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : उपायुक्त की पहल से अनुमंडल स्तर पर अधिष्ठापित होगा कैंप कार्यालय
विज्ञापन
  • कैंप कार्यालय से लाभान्वित होंगे आमजन :उपायुक्त  
  • विभिन्न विभागीय कार्यो का होगा निष्पादन 
  • प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर  एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में रहेगा कैंप कार्यालय 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त शशि रंजन की पहल एवं सकारात्मक सोच से आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी सभी योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी अनुमंडल में ही मिलेगा। जनता को छोटे कार्यों के लिए भी जिला में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि प्रशासनिक पदाधिकारी उनके नजदीक पहुंचेंगे। इसे लेकर अनुमंडल स्तर पर कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यो का निष्पादन किया जायेगा। इसके लिए उपायुक्त शशि रंजन ने निदेश जारी कर दिया है। इसकी व्यापक तैयारी भी की जाने लगी है। 

प्रत्येक माह के द्वितीय वृहस्पतिवार को छतरपुर एवं चतुर्थ वृहस्पतिवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन किया जायेगा। इसमें सभी जिला स्तरीय, संबंधित अनुमंडल स्तरीय तथा संबंधित अनुमंडल के सभी प्रखंड स्तरीय, असैनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी निर्धारित दिवस को कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। 

उपायुक्त ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अनुमंडल में निधारित दिवस के लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापन संबंधी सभी व्यवस्था सुनिष्चित करने का निदेश दिया है। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन और आम लोगों को परेषानी नहीं हो, इसके लिए कैंप कार्यालय अधिष्ठापित कर विभिन्न विभागीय कार्यों का निष्पादन किए जाने की परिकल्पना की गयी है। 

योजनाओं का लाभ लेकर लोग अपने जीवन स्तर को बेहतर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रही है। प्रशासन की ओर से लोगों की मांगों और समस्याओं के समाधान का क्रम निरंतर जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,899