Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रीश्री शिव बारात के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी महाकुंभ की झांकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीश्री शिव बारात के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी महाकुंभ की झांकी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 -2- 2025 को श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 26 -2- 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली जा रही शोभायात्रा की तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है। रांची शहर के सुप्रसिद्ध झांकी निर्माता अजय वर्मा की टीम झांकियों को पूर्ण रूप देने में पूरे जोशो-खरोश के साथ लगे हुए हैं। 

इस वर्ष शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण महाकुंभ के ऊपर आधारित भव्य झांकी होगी। जिसे पूर्ण रूप देने में सारे कारीगर रात दिन लगे हुए हैं। इस वर्ष झांकियों की संख्या लगभग 11 से 12 के करीब होगी। हर वर्ष से अधिक भव्य बारात की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो कि पूरे शहर वासियों को भक्ति विभोर कर देगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,896