Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पोषण सखियों को 10 माह से नहीं मिला है वेतन, 4 जनवरी को उपायुक्त के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पोषण सखियों को 10 माह से नहीं मिला है वेतन, 4 जनवरी को उपायुक्त के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
कोडरमा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत पोषण सखी को दस माह से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए 4 जनवरी को सीटू के नेतृत्व में उपायुक्त के समक्ष पोषण सखी करेगी विक्षोभ प्रदर्शन। यह निर्णय ब्लॉक मैदान स्थित पार्क में पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक में लिया गया। अंजुम प्रवीण की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य कमिटी सदस्य व मजदूर नेता संजय पासवान ने कहा कि पिछले 10 माह से पोषण सखी को मानदेय नहीं मिल रहा है। जिसके कारण इनके सामने भूखमरी की स्थिति हो गई है। कई बार आंदोलन के माध्यम से आवाज उठाया गया है, सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा परियोजना को समाप्त कर राज्यों पर बोझ लाद दिया है। एक तरफ हेमन्त सरकार दो वर्ष पुरा होने का जश्न मना रही है, दूसरी तरफ पोषण सखी और सहिया बहनों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है, वहीं पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश कर रही है। कोरोना काल में लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, ऐसे समय में पोषण सखी को हटाने के बारे सोचना मानवता के खिलाफ है। हेमन्त सरकार रोज घोषणा कर रही है कि लाखों रिक्त पदों पर जल्द बहाली होगी, दूसरी तरफ 10 हजार 338 पोषण सखी जो राज्य के छह जिलों कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका और गोड्डा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत हैं, लेकिन इनका रोजगार खतरे में है। जरूरत पड़ी तो सीटू के नेतृत्व में सड़कों पर संघर्ष के साथ न्यायालय का भी दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि सीटू के मार्गदर्शन में ही पोषण सखी की मांगों को लेकर सही लड़ाई लड़ी जा सकती है। बैठक में गायत्री देवी, पिंकी देवी, रजनी कुमारी, जरीना खातुन, अंजु कुमारी, सोनम कुमारी, सितारा प्रवीण, गुलनाज प्रवीण, निशा भारती, पिंकी कुमारी, पुजा कुमारी, संजु कुमारी, सुबन्ती कुमारी, जैनब प्रवीण, ममता, सुशीला, किरण, महजबी बानो, आशा, सुषमा देवी, सरिता, सुशीला देवी, राखी रजक, विद्या देवी, प्रियंका कुशवाहा, वीणा, ज्योति देवी, रेणु देवी, बबीता, गुलापशा प्रवीण, अनीता देवी, संजू, रिंकी देवी, उर्मिला देवी, ललीता देवी, उर्मिला कुमारी, नगमा आरा, पिंकी कुमारी, अर्चना देवी, देवन्ती देवी, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में पोषण सखी मौजूद थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,071