Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
विज्ञापन

*प्रेस विज्ञप्ति*

*श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 194वाँ अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन* 
*भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु*

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 194 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 151 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। आज का महाप्रसाद स्व.नरेंद्र जैन तथा स्व. कुसुम जैन की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र ऋषभ जैन व पुत्रवधू जिमी जैन के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 194 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान ,सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, नंदकिशोर चौधरी, पवन पोद्दार,शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, नम्रता जालान, अनुराधा सर्राफ, मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता,अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।


प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ
उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,072