Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अवैध परिवहन को लेकर डीटीओ ने चलाया अभियान, 8 वाहन जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : अवैध परिवहन को लेकर डीटीओ ने चलाया अभियान, 8 वाहन जब्त
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)।अवैध परिवहन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। 

जांच के दौरान अवैध परिवहन करते 8 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त 5 वाहनों को पण्डवा थाना एवं 3 वाहनों को  टीओपी 2 थाना को सौंपा गया। वाहन को संबंधित थाना परिसर में ही रखा गया है । इन ओवरलोड वाहनों पर गिट्टी /पत्थर एवं अन्य मैटेरियल लोड थे।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया गया कि यह अभियान व्यवसायिक वाहनों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे परिवहन के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,376