Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नीड बेस्ट लेक्चरर नियुक्ति पर रोक लगाने को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का आभार : आजसू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नीड बेस्ट लेक्चरर नियुक्ति पर रोक लगाने को  उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का आभार : आजसू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मंगलवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त प्रकट करते हुए कहा है कि नीड बेस्ट लेक्चरर नियुक्ति पर रोक स्वागत योग्य है उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति में झारखंडी अभ्यर्थी को प्राथमिकता न देते हुए दूसरे राज्य के लोगों को प्राथमिकता देने का काम विश्विद्यालय द्वारा किया जा रहा था। 

आजसू शुरू से ही इसको लेकर विरोध दर्ज कर कुलपति को ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग को इसपर रोक लगाने एवं झारखंडी अभ्यर्थी को प्राथमिकता देने की बात कर रही थी। आज उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ये निर्णय स्वागत योग्य है आजसू इसका समर्थन करती है और उच्च शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करती है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,804