Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुरुजी एयर एंबुलेंस से भेजे गये दिल्ली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुरुजी एयर एंबुलेंस से भेजे गये दिल्ली
विज्ञापन

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली रवाना 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (गुरुजी) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। 

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ दिल्ली रवाना हो गये हैं। राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए हैं।

विज्ञापन