Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : जंगल में छिपा विस्फोटकों का जखीरा बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : जंगल में छिपा विस्फोटकों का जखीरा बरामद
विज्ञापन
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में केरेदारी थाना क्षेत्र के जंगलों में चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया विस्फोटक साम्रगी का जखीरा रविवार को पुलिस ने बरामद किया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने रविवार शाम को बताया कि हाल में गिरफ्तार नक्सली सुकर गंझू द्वारा दी गई सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने केरेदारी थाना क्षेत्र के जंगलों में चट्टान के नीचे छिपाकर रखे 20 डेटोनेटर, 50 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर के अलावा .303 की 74 गोलियां, आठ मिमि. राइफल की 212 गोलियां बरामद कीं। गंझू को पुलिस ने एक पखवाड़े पूर्व चेन्नई से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने हमलों के लिए ये गोलाबारूद छिपा रखे थे लेकिन समय से इनकी बरामदगी के चलते सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश विफल हो गयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,780