रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एसओपी जारी
इस इलाके में बर्ड की खरीद बिक्री पर लगी रोक
टीम एबीएन, रांची। पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है।
वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है। विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है।
केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जो एपिक सेंटर (केंद्र) हैं, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी के दायरे में स्थित पॉलट्री फॉर्म के मुर्गों को मारने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, इसकी जानकारी देने को कहा गया है।