टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल , रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में आज दिनांक 9 फरवरी 2025 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान बालकिशन परसरामपुरिया ने अपने पूरे परिवार के साथ जिनमें माया परसरामपुरिया, केशव परसरामपुरिया, हर्ष परसरामपुरिया, प्रलाश मोदी, संतोष देवी मोदी ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये।
सर्वप्रथम मण्डल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं सारस्वत परिवार द्वार गणेश पूजन कर मन्दिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।
द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 350 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत , विवेक ढांढनीयां, प्रदीप अग्रवाल , महेश सारस्वत , प्रियांश पोद्दार , नितेश लखोटिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मन्दिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।