Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनी जया एकादशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने धूमधाम से मनी जया एकादशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अपना बनाया है तो अपना बनाये रखना, हुई गलतियां जो मुझसे उसे भुलाये रखना जैसे भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 8 फरवरी 2025  जया एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। एकादशी का उल्लास लिये भक्तगण प्रात: काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। 

प्रातकाल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे लाल गुलाब, रजनीगंधा, गैंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवम बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।  

रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्ज्वलित कर भक्तगण कतारबद्ध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृतवर्षा की। 

मौके पर श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आओगे..., अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे..., श्याम तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है..., हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो... इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल और मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्रप्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनियां, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, प्रियांश पोद्दार, अजय साबू, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल एवं मनोज ढांढनियां का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन