Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : सब्जी लेने निकली थी सहिया, पंकज ने फोन कर बुलाया और..., दो धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : सब्जी लेने निकली थी सहिया, पंकज ने फोन कर बुलाया और..., दो धराये
विज्ञापन
गिरिडीह। जिले के जमुआ में मिली महिला की अधजली लाश की पहचान हो गई है। मृतक शहर से सटे पचम्बा थाना इलाके के एक गांव की रहनेवाली थी और वो सहिया का काम करती थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि रविवार को महिला सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। तभी पंकज नामक व्यक्ति ने उसे फोन कर बुला लिया और हत्या कर दी। उसके बाद शव को कार में ले जाकर झारो नदी के पास जला दिया। सोमवार को महिला का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना को एसपी अमित रेणू ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने खोरी महुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो और इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा था। पुलिस ने हर बिंदु पर पड़ताल की। पड़ताल में मिले सुराग के आधार पर महिला की पहचान हुई और दो लोगों को पकड़ा गया। उसके बाद महिला के परिजनों को सूचित किया गया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सोमवार को दिन में जमुआ थाना इलाके के झारो नदी के पास एक महिला की लाश मिली थी। शव को पूरी तरह से जला दिया गया था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पूरा केस ब्लाइंड था। लेकिन पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,356