Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नगर आयुक्त, डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नगर आयुक्त, डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

दो दिवसीय मेला 11 एवं 12 फरवरी को 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुबियाखांड़ (पलामू)। पलामू के दुबियाखांड़ में 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले आदिवासी विकास महाकुंभ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिला प्रशासन के साथ मेला आयोजन समिति मेले की तैयारियों में जुटा है। मेले की तैयारियों का जायजा लेने गुरूवार को नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने अधिकारियों के साथ मेला परिसर पहुंचे। 

अधिकारियों ने मेला आयोजन की तैयारी की गति को बढ़ाने का निदेश दिया। मेला परिसर की भूमि का समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। वहां स्टॉल बनाने एवं जर्मन टेण्ट एवं हैंगर लगाने का कार्य किया जा रहा है। मेले को वृहद रूप देने का कार्य हो रहा है। नगर आयुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मेले में साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। 

मेला परिसर से बिजली के पोल को हटवाते हुए दूसरे उचित स्थानों पर सिफ्ट किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही पिछली बैठकों में लिए गए निर्णय एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर प्रवेश के साथ-साथ वैकल्पिक रास्ते भी तैयार करने का निर्देश दिया। मेला में  वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग को चिन्हित किया गया। 

पार्किंग स्थल के लिए साइनेज लगाने का निर्देश दिया। मेला स्थल पर विभिन्न विभागों के लिए तैयार किये जा रहे स्टॉल का भी पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने स्टॉल के उपर संबंधित विभागों के फ्लैक्स बोर्ड लगाने का निदेश दिया, ताकि संबंधित व्यक्ति या लाभुक आसानी से अपने जरूरत के स्टॉल पर पहुंच सकें। मेला आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सामुदायिक भवन को दुरूस्त करने की मांग पर पदाधिकारियों ने इसे शीघ्र ठीक कराने का भरोसा दिया। 

निरीक्षण में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना, जिला कल्याण सह जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहू, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, हृदयानंद सिंह, भर्दुल कुमार सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,248