Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट देश में एक नयी शुरुआत : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट देश में एक नयी शुरुआत : हेमंत सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची/ बंगाल। आज मुझे बंगाल ग्लोबल बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है और निश्चित रूप से मुझे बहुत सारी चीजें यहां समझने को मिलेगी तथा जितने मेहमान यहां देश-विदेश से आये हैं उन सभी के साथ भी मुलाकात करने का मौका मिलेगा। बंगाल और झारखंड का साझा इतिहास, विरासत और परंपरा रही है। दोनों राज्यों में बहुत सारी समानता ऐसी है कि समझ पाना कठिन हो जाता है कि झारखंड और बंगाल में फर्क क्या है। झारखंड में एमएसएमई, टूरिज्म, माइनिंग, सोलर, टेक्सटाइल आदि क्षेत्रों में बहुत संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में आर्थिक विकास को गति देने के लिए आदरणीय ममता दीदी के साथ झारखण्ड आगे बढ़ने का सार्थक प्रयास करेगा। आप सभी का झारखंड में हार्दिक स्वागत है, जोहार। उक्त बातें राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने कही। वे बुधवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

आगे उन्होंने कहा कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के भव्य आयोजन के लिए और हमें यहां आमंत्रित करने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को धन्यवाद देता हूं, जोहार करता हू। साथ ही यहां देश और दुनिया के अलग-अलग जगहों से आए उद्योग जगत के सभी लोगों का भी हार्दिक अभिनंदन करता हू। मुझे लगता है यह देश में एक नयी शुरुआत है जहां देश के अंदर एक राज्य दूसरे राज्यों के साथ मिलकर देश की नींव को मजबूत रखने के लिए आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर ममता दीदी को अनेक-अनेक बधाई देता हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,248