टीम एबीएन, रांची। कांके रोड स्थित तिरुपति अपार्टमेंट में मां सरस्वती पूजा का उत्सव बड़े ही उमंग एवं आस्था के साथ मनाया गया। सुबह तिरुपति अपार्टमेंट मे मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना की गई।
अपार्टमेंट के महिलाओं-पुरुषों एवं बच्चों द्वारा शिक्षा, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा- अर्चना पूरे विधि- विधान से की गई। पूजा के दौरान विशेष रूप से विद्यार्जन, कला और संगीत से संबंधित वस्तुएं जैसे किताबें, वाद्य यंत्र पूजा स्थल में रखा गया। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। उक्त जानकारी आयोजन समिति के संजय सर्राफ ने दी।