Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अनुराग गुप्ता बने राज्य के पुलिस प्रशासन के मुखिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अनुराग गुप्ता बने राज्य के पुलिस प्रशासन के मुखिया
विज्ञापन
  • अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित डीजीपी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी की जगह नियमित डीजीपी नियुक्त कर पदस्थापित किया गया है। इससे पहले वे अपराध एवं अनुसंधान विभाग के महानिदेशक के साथ-साथ प्रभारी डीजीपी के पद पर कार्यरत थे।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीजीपी के पद पर उनकी सेवा नियमित करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि अनुराग गुप्ता वर्ष 2022 में डीजी रैंक में प्रोन्नति के बाद डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। फिर 26 जुलाई 2024 को उन्हें प्रभारी डीजीपी बनाया गया। दरअसल झारखंड में डीजीपी पद को लेकर अक्सर खींचतान होती रही है।

पिछले चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर अनुराग गुप्ता को हटाकर 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को 19 अक्टूबर को फिर से डीजीपी नियुक्त किया गया था। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद जैसे ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली, अनुराग गुप्ता को फिर से डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया और अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का एमडी बना दिया गया।

अनुराग गुप्ता को तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है. उन्हें स्पेशल ब्रांच के एडीजी के तौर पर लंबा अनुभव है। सीईडी में डीजी रहते हुए उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े कई पेचीदा मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभायी है। बकौल प्रभारी डीजीपी उन्होंने साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, ऑर्गनाइज्ड क्राइम और महिला अपराध से निपटने को अपनी प्राथमिकता बताया था। अब राज्य सरकार ने अनुराग गुप्ता को पुलिस बल के प्रमुख की नियमित जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन