Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों लोगों ने उठाया नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का लाभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों लोगों ने उठाया नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का लाभ
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम: गरुड़ आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क नेत्र व दंत शिविर आयोजित 
  • समाजसेवा की मिसाल: गरुड़ आई हॉस्पिटल में सैकड़ों मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार 
  • जरूरतमंदों के लिए वरदान बना गरुड़ आई हॉस्पिटल का नि:शुल्क नेत्र एवं दंत शिविर 
  • हर वर्ग के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा: गरुड़ आई हॉस्पिटल में सफल चिकित्सा शिविर 

टीम एबीएन, रांची। गरुड़ आई हॉस्पिटल, पुंदाग (अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड) में जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों और दांतों की जांच व उपचार का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सभी समस्याओं का समाधान किया और आवश्यक परामर्श भी दिया। 

गरुड़ आई हॉस्पिटल के को-फाउंडर और डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। यह शिविर इसी संकल्प का हिस्सा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उपचार मिल सके। 

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शिविर में दांतों की सभी समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही दंत स्वच्छता, उपचार और परामर्श की नि:शुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा- हम लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपने दांतों की सही देखभाल कर सकें। 

गरुड़ आई हॉस्पिटल समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,621