सेरेंगसिया पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। जिले के टोटो प्रखंड के सेरेंगसिया गांव में आयोजित सेरेंगसिया के शहीदों को नमन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद वेदी पर पहुंचकर सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सेरेंगसिया के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि आज हमारे शहीदों की बदौलत हम अलग झारखंड पाने में सफल हुए हैं। हमने लड़ाई लड़कर झारखंड लिया है और आगे भी लड़ाई लड़कर अपना हक लेंगे, जो अभी भी जारी है।
जब देश ने आजादी का सपना भी नहीं देखा था, तब हमारे पूर्वजों गरीब आदिवासी समाज के लोगों ने ताकतवर अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर अपनी ताकत साबित की थी। हमें आदिवासी होने पर गर्व है।