एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि 2025-26 का बजट यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।
पिछले दस वर्षों में दुनिया ने एक नया और सशक्त भारत देखा है, इस बजट से स्पष्ट है कि भारत वैश्विक आर्थिकी में अपनी भूमिका और भी बड़ी करने जा रहा है।
विकसित भारत के जनसंकल्प में हर भारतीय को शामिल करते ‘भारत के इस बजट’ के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।