Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठों में दो दिवसीय जप-अनुष्ठान एवं यज्ञीय कार्यक्रम प्रारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठों में दो दिवसीय जप-अनुष्ठान एवं यज्ञीय कार्यक्रम प्रारंभ
विज्ञापन
  • आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं पवित्रता को  निखारना चाहिए : राजू कुमार

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के जिला युवा प्रकोष्ठ उप समन्वयक राजू कुमार ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ, युगऋषि, परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का बसंत पंचमी का पर्व आध्यात्मिक जन्मदिवस है। 

सर्वविदित हो कि परमपूज्य गुरुदेव गायत्री परिवार मिशन की कोई भी योजना की शुरुआत बसंत पंचमी के पावन पर्व से ही शुभारंभ करते थे। बताया कि वसंत पंचमी का पर्व साधना के लिए बहुत ही उपयुक्त एवं प्रभावशाली दिवस है। 

इस पुण्य बेला पर हम सबको आत्म निरीक्षण कर अपनी पात्रता एवं  पवित्रता को निखारना चाहिए। तभी परमपूज्य गुरुदेव एवं परमवंदनीया माताजी के आशीर्वाद एवं अनुग्रह सुलभ होगा। अतः इस पावन-पुण्य अवसर पर वसंत पंचमी का पावन पर्व रविवार को मनाया जाना है। 

गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची सहित सभी इकाई शाखाओं में वसंत पंचमी पावन पर्व पर साधनात्मक एवं यज्ञमय कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति हेतु व्यवस्था मंडल ने अनुरोध किया। 

पंचमी के पूर्व शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखण्ड जप-अनुष्ठान सोल्लास संपन्न किया गया जिसमें क्रमशः अपना समयदान निर्धारित कर हर इकाई में दर्जनों साधक-शिष्य भाई-बहनों ने भाग लिये।

शक्तिपीठों में संध्या आरती, स्तुति, वंदना प्रार्थना और नाद योग के साथ समापन हुआ। रविवार, वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सुबह नौ बजे से, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, अनेक संस्कार एवं महापूर्णाहुति के पूर्व सभी संस्कार भी नि:शुल्क होंगे। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा रांची के राजू कुमार एवं जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,349