Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में बसंत पंचमी पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में बसंत पंचमी पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 2 फरवरी, दिन रविवार को बसंत पंचमी सरस्वती पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री कृष्ण राधा- मंदिर परिसर मे विगत लगभग 4 वर्षों से श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 

2 फरवरी बसंत पंचमी के दिन अपराह्न 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री राधा कृष्ण सेवा धाम मंदिर में इस बार अन्नपूर्णा सेवा संस्था की वरिष्ठ सदस्या विद्या देवी अग्रवाल एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया है। जिसमें 101 किलोग्राम की केसरिया खीर के महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर विधिवत पूजा- अर्चना, महाआरती एवं भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन