Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बजट में मध्यम वर्ग के लिए आयकर में बड़ी राहत : संजय सर्राफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बजट में मध्यम वर्ग के लिए आयकर में बड़ी राहत : संजय सर्राफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को पुन: संजीवनी देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। 

इस बजट में जनता को राहत देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गयी हैं। सबसे पहले मध्यम वर्ग के लिए आयकर में बड़ी राहत दी गयी है। अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है इसके साथ ही सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए भी कई योजनाएं प्रस्तुत की हैं। 

किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गयी और किसानों के लिए सस्ते कर्ज की सुविधा दी गयी है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अधिक बजट आवंटित किया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाये गये हैं।

हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार ने नये अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की है। 36 जीवन रक्षक दवाइयां पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म किया जायेगा तथा कैंसर के इलाज की दवाइयां सस्ती होगी।

इसके साथ ही, शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नयी योजनाएं बनायी गयी हैं। कुल मिलाकर बजट आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण के दृष्टिकोण से सकारात्मक और प्रगतिशील कदम साबित होगा। हालांकि, इस बजट का वास्तविक प्रभाव तब दिखेगा जब इन योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जायेगा।

विज्ञापन