Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : लोयाबाद वार्ड 8 के लोयाबाद 6 नंबर में नाली निर्माण कार्य में हो रहा भारी घोटाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : लोयाबाद वार्ड 8 के लोयाबाद 6 नंबर में नाली निर्माण कार्य में हो रहा भारी घोटाला
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद 6 नंबर दो कॉलोनी में नली निर्माण कार्य में गुणवत्ता में भारी घोटाला हो रहा है। 

घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तमाल कर ठेकेदार सरकार को चूना लगा रहा है और इसमें वार्ड 8 के ईमानदार जेई को गुमराह कर के ठेकेदार नाली निर्माण के कार्य में घोटाला  कर रहा है। इनका बिल भी रोक जाये क्योंकि यह पहले भी नगर निगम को गुमराह कर के बिल लेने में कामयाब होते आ रहा है।

इसलिए इनका बिल पे भी रोक लगाया जायग और इनका लाइसेंस भी रद किया जाये ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। क्योंकि ठेकेदार खुद मालामाल हो रहे हैं और नगर निगम चूना लगा रहे हैं।  अगर नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी तो सारी सच्चाई सामने आ जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,116