सालसुद में फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता संपन्न
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। झारखंड क्रीडा प्रेमी राज्य है। तेतला पंचायत में आज एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेल का आयोजन संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट युवा संघर्ष समिति सालसुद ने किया। जिसमें युवाओं एवं ग्रामीणों का भारी जोश देखने को मिला। दर्जनों टीम ने इस खेल में शामिल लिया और अपने फुटबॉल क्रीड़ा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। श्री महतो ने कहा कि राज्य के युवा को आनलाइन गेमिंग से बाहर निकल कर शारीरिक दक्षता वाले मैदान के खेल में आगे बढ़ना चाहिए। विशेष कर फुटबॉल खेल से हमें अनुशासनीक टीमवर्क का ज्ञान मिलता है।
बताते चलें कि प्रथम विजेता बारेंदा टीम एवं उप विजेता बासाहातु टीम रहा। जिसे पारितोषिक देते हुए शुभकामना एवं सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट का अध्यक्ष वज्र किशोर मुंडा मानकी, संयोजक रूप सिंह महतो एवं वक्ता बुधन लाल सिंह मुंडा एवं आदि लोग भी सक्रिय रहे।