Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : चलती ट्रक में लगी आग से मची भगदड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : चलती ट्रक में लगी आग से मची भगदड़
विज्ञापन

बारूद भरे चलते ट्रक में लगी आग, मची भगदड़; भागने के दौरान गिरने से दर्जनों लोग घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारूद भरे ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग लगने से घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। भागने के दौरान दर्जनों लोग गिरकर घायल हो गये हैं। मामला जिले के केरेडारी टंडवा रोड स्थित बड़कागांव डेली मार्केट के पास का है। 

बताया जा रहा है कि यहां अचानक बीजीआर कंपनी की बारूद भरे ट्रक ( जे एच 01 ए बी 0201) में आग लग गयी, जिससे भगदड़ मच गयी। ट्रक में आग लगने की खबर सुनकर बाजार में खरीद बिक्री कर रहे लोग भागने लगे। इस दौरान दर्जनों लोग भागने के क्रम में गिरकर चोटिल हो गये। 

आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया जिससे कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होनी लगी। वहीं, पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। 

मामले में ट्रक के चालक ने बताया कि वह केरेडारी के एनटीपी के अधीनस्थ बीजीआर कंपनी की बारूद लेकर रांची जा रहे थे। शाम 4:30 बजे बड़कागांव के लोगों ने रोक कर उन्हें आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह और खलासी गाड़ी रोक कर आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीण आग को नहीं बुझाते तो बड़कागांव की बड़ी आबादी बड़े हादसे का शिकार हो जाती।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,139