Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शहादत दिवस पर याद किये गये राष्ट्रपिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शहादत दिवस पर याद किये गये राष्ट्रपिता
विज्ञापन

बापू वाटिका में सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। बापू के शहादत दिवस पर राजधानी रांची के बापू वाटिका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बापू को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से बापू के प्रिय भजन से पूरा परिसर गूंजता रहा। गांधी टोपी धारण कर बापू बाटिका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूरे देश और दुनिया के साथ हम सभी के लिए खास है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार आज भी हमारे साथ हैं। हमें गर्व है जो बापू जैसे नेताओं का यह देश रहा है, जिनके पदचिन्हों पर चलकर उनके विचारों एवं आदर्श से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में कुछ भी बोला जाये, कितना भी बोला जाये वह कम ही होगा। उनके विचार से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है। हमारे देश में कई महापुरुष हुए हैं, जिनके पद चिह्न पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,273