टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद विभाग के तत्वाधान मे कुंभ मेले से सैकड़ों श्रद्धालुओं, रिश्तेदारों-नातेदारों, मित्रों बंधु बांधवों के सकुशल लौट कर आने और इस महान तीर्थ यात्रा को पूरा करने के उपलक्ष्य में भदानी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड झुमरीतिलैया के स्व दयाराम भदानी की स्मृति मे प्रवीण भदानी एवं श्रेयस भदानी ने आत्मीयता एंव पूर्ण श्रद्धा के साथ सहयोगी अनन्या मंगल के हाथों समाज परिवार से उपेक्षित घर परिवार से अलग राधारानी कुष्ठ आश्रम इटकी रोड़ मे रहने वाले 200 से कुष्ठ रोगियों के बीच दोपहर का भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया।
मान्यता है कि मौनी अमावस्या जो हिंदू आस्थाओं का एक प्रमुख पर्व है तथा गरीबों को भोजन और अन्नदान विशेष फलदायी होता है। इस निमित्त दिया गया दान बहुत महत्व का होता है। विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस आयोजन की व्यवस्था प्रांत सह-सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल और प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह मुंडा और जितेन्द्र महतो ने अपने सहयोगियो मित्रों ने की थी।
अभी 10 दिन पूर्व राधा रानी कुष्ठ आश्रम निवासी राजू कुमार का प्राकृतिक कारणों से देहवासन हो गया था, जिनका दाह संस्कार हरमू घाट पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के कार्यकतार्ओं द्वारा किया गया था। स्व राजू कुमार की बहन और भाभी ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा सबों ने मिलकर स्व राजू कुमार की पुण्यात्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्रेयस भदानी इसी प्रकार 1 फरवरी दिन शनिवार को शनिवार को पहाड़ी मंदिर रांची के पीछे सृजन हेल्प परिवार के मंदबुद्धि व मुख बधिर विशेष बच्चों के बीच जो कि भगवान शिव के साक्षात गण कहलाते हैं। अपने हाथों प्रसाद भोजन के रूप में अपनी सहयोगी अनन्या मंगल के साथ वितरित करेंगे।