आल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन
टीम एबीएन, रांची। आल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन की चुनावी बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद फजलुल होदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धनबाद, गरीडीह, हजारीबाग, रांची, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज समेत झारखंड के सभी जिलों के मदरसा शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महासचिव मौलाना मो हामिद गाजी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों एवं कठिनाइयों एवं समस्याओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद 2000 में मुझे एसोसिएशन का महासचिव चुना गया, तब से मैं लगातार संघर्ष कर रहा हूं और उस समय के शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान मेरे साथियों के सहयोग से हुआ। जिसमें डीए 334 फीसदी, पांचवां वेतनमान और छठा वेतन शामिल ह। फिर 2014 में पेंशन स्वीकृत की गई जिसे दुर्भाग्य से रघुर सरकार ने रद्द कर दिया।
इतना ही नहीं, भौतिक सत्यापन के नाम पर लगातार तीन वर्षों तक मदरसों के शिक्षकों का वेतन रोककर मदरसों के अस्तित्व को समाप्त करने की भी योजना बनायी गयी थी। लेकिन 2019 में सरकार बदली और एसोसिएशन की मेहनत से बंद वेतन चालू हुआ। एसोसिएशन की मेहनत और प्रयास से हेमंत सरकार की कैबिनेट ने 2022 में पुन: पेंशन बहाली को मंजूरी दी और हाईकोर्ट ने 2014 की पेंशन बहाली का भी आदेश दिया।
बैठक में एसोसिएश्सन के कोषाध्यक्ष मौलाना शुजाउल हक ने लेखा-जोखा पेश किया गया, जिस पर सभी लोगों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की। बाद में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। चुनाव के संबंध में सभी प्रतिभागियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने अपने पदों पर बने रहेंगे, परंतु जो पद रिक्त हो गये हैं, उन पर नये पदाधिकारियों का चुनाव होगा तथा प्रत्येक जिले से मदरसों की संख्या के अनुपात में सदस्य निर्वाचित किये जायेंगे।
परामर्श एवं प्रतिभागियों द्वारा सर्वसम्मत निर्णय से निर्वाचित किये गये पदाधिकारी एवं सदस्यों में संरक्षक मास्टर मो शरफुद्दीन रशीदी, अध्यक्ष सैयद फजलु होदा, उपाध्यक्ष मौलाना कुतुबुर रहमान फैजी, उपाध्यक्ष मास्टर मो फिरोज, उपाध्यक्ष मौलाना मो कफील अहमद, महासचिव मौलाना हामिद गाजी, सचिव मास्टर मुख्तारुल हक, संयुक्त सचिव मास्टर मो मुस्लिम, सह सचिव हाफिज अब्दुल समद, सह सचिव मौलाना मो रिजवान, कोषाध्यक्ष मौलाना शुजाउल हक, कार्यालय सचिव सह मीडिया प्रभारी मौलाना मो हम्माद कासमी, कार्यालय सचिव मौलाना नूर आलम चुने गय। जबकि सदस्यों में अब्दुल्लाह अल बाकी़, मौलाना अफाक, मौलाना असद अली फैजी, मास्टर अब्दुल गफ्फार, मौलाना मो मुमताज, मो ओवैस, मो शरीफ़, अब्दुल मन्नान, निशात अहमद़, मास्टर मो आदिल, मास्टर मो इमरान अजीजी, मो अब्बास अंसारी के नाम शामिल हैं। बैठक का संचालन मुफ्ती मो सुफियान कासमी ने किया।