गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये एक से बढ़कर एक कार्यक्रम
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एल एम सी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने तिरंगा फहराया और ध्वज को सलामी दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने इस मौके पर उपस्थित लोगों का स्वागत करते कहा कि डीएवी बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
यहां केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कृति और खेलकूद पर भी ध्यान दिया जाता है। बाद में बच्चों ने एनसीसी परेड तथा बैंड का आयोजन किया। इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने झारखंड, बिहार समेत ग्यारह राज्यों के नृत्य के माध्यम से बताया कि भारत में अनेकता में एकता है और भले ही राज्य अलग अलग हैं लेकिन हम सभी एक हैं और एक रहेंगे।
मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा अवकाश प्राप्त डीएसपी आनंद सिंह तथा प्रसिद्ध योगाचार्य स्वामी मुक्तरथ भी मौजूद थे। उक्त जानकरी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।