Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्या आपका मंइयां सम्मान भी है खतरे में, जान लें शर्तें...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्या आपका मंइयां सम्मान भी है खतरे में, जान लें शर्तें...
विज्ञापन
  • मंईयां योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए अहम खबर, जान लें नहीं तो योजना की राशि से धोना पड़ सकता है हाथ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं काफी खुश नजर आ रही हैं। योजना के तहत हर महीने 2500 की राशि मिलने पर महिलाओं में खुशी की लहर है। वहीं, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। 

दरअसल, सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से एक अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि योजना का लाभ उठाने वाली हर महिला को न केवल अपना आधार उपलब्ध कराना होगा। बल्कि आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। ऐसी महिलाएं जिनके पास आधार नहीं है, उन्हें पहले आधार पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। 

इसके साथ ही अगर किसी महिला को आधार नहीं मिला है, तो उसे 10 निर्धारित पहचान पत्रों में से किसी एक को पेश करना होगा। इसके अलावा अगर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण विफल होता है, तो आइरिस स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी वैकल्पिक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि महिला को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,603