Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल्पना ने सीएम के आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा

कल्पना ने सीएम के आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा
विज्ञापन
  • झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, कल्पना सोरेन ने रांची मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में फहराया तिरंगा

टीम एबीएन, रांची। आज पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। वहीं, इस मौके पर गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया।

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसे संथाल परगना की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं वीर सपूतों की बलिदानी भूमि से मैं, समस्त झारखंड वासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आप सब का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। 

वहीं, राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व उन्होंने सशस्त्र बलों का निरीक्षण किया। सशस्त्र बलों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राज्यपाल ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गयी।

पूरा देश गर्व के साथ मनाता है गणतंत्र दिवस

26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारत के संविधान ने देश स्वशासित, समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का रूप दिया था। यही वजह है कि हर साल के पहले महीने की 26 तारीख को पूरा देश, गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है। ऐसे में इन्हें भूलने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। हर भारतीय इन दिनों पर उन वीरों को याद करके नमन करता है। जिनकी वजह से हम आज भी एक लोकतंत्र है और देश संविधान से चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,190