एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 26 जनवरी 2025 को आयुक्त, पलामू प्रमण्डल का आवासीय कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रमंडलवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, पलामू क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव मनीष कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।