Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में वार्षिक खेलकूद समारोह

एसआर डीएवी पुंदाग में वार्षिक खेलकूद समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया,जिसमें कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ  मुख्य अतिथि, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रसाद,विशिष्ट अतिथि  प्रियदर्शी आलोक आईपीएस, डीआईजी,रेल, ने खेल दिवस का झंडोत्तोलन करके किया। 

तत्पश्चात गणेशवंदना की मोहक प्रस्तुति दी गई,साथ ही विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं की आकर्षक प्रस्तुति दी।तत्पश्चात कक्षा सप्तम तथा अष्टम की बालिकाओं ने फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा सप्तम तथा अष्टम के विद्यार्थियों ने आकर्षक पिरामिड बनाया, तदुपरांत कराटे की विभिन्न भाव - भंगिमाओं का प्रदर्शन किया गया।

कक्षा षष्ठ की आयुर्धा  बनर्जी ने प्राचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित मशाल लेकर अपनी टीम के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया। अंत में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि न्यायाधीश  संजय प्रसाद ने रंग - बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर खेल शुरू होने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों का महत्त्व बताते हुए कहा कि शारीरिक,मानसिक तथा बौद्धिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना आवश्यक है।खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी खास पहचान बनाकर नाम कमा सकते हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि आईपीएस प्रियदर्शी आलोक  ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्त्व बताते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है और खिलाड़ी संकल्प से सिद्धि तक पहुंच जाते हैं। कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया तथा विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत तथा कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।श्रद्धानंद हाउस के खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया गया।

प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ - साथ खेलों का महत्त्व भी बढ़ता जा रहा है।स्वस्थ तन एवं मन - मस्तिष्क के लिए बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए ।हमारी डीएवी. संस्था के कई पूर्व विद्यार्थी राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके नाम कमा रहे हैं।बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सतत अभ्यास करते रहना चाहिए।

खेलों की प्रतिस्पर्धाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल और प्रणव प्रताप ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एम.के. सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड,जोन - बी सह प्राचार्य डीएवी. कपिल देव ,संजय कुमार मिश्रा ; सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी,झारखंड ,जोन - जे, सह प्राचार्य डीएवी.हेहल, तापस घोष;प्राचार्य डीएवी. बरियातु, प्रदीप कुमार झा; प्राचार्य  ,डीएवी. गांधी नगर, रोजी बाधवानी; प्राचार्या, डीएवी आनंद स्वामी उपस्थित थे।उक्त खेल आयोजन में कक्षा एलकेजी से सप्तम तक के सभी विद्यार्थी, उनके अभिभावक तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,295