Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : आयुक्त कार्यालय में दिलायी गयी मतदाता शपथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : आयुक्त कार्यालय में दिलायी गयी मतदाता शपथ
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मतदाता शपथ दिलाई गई।  प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने सभी अधिकारियों- कर्मियों को मतदाता के रूप मेंं सभी निर्वाचनों मेंं मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी।  

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके संवैधानिक दायित्व से अवगत कराने हेतु निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु प्रतिज्ञा का प्रेषण किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हेतु थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम निर्धारित किया गया है।  

आयुक्त ने दिलायी यह शपथ 

हम  भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शपथ के मौके पर आयुक्त बाल किशुन मुंडा के अलावा उनके सचिव बिजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय, डीआईजी कार्यालय आदि कार्यालयों के कर्मीगण उपस्थित थे। 

विज्ञापन