टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया है।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री कृष्ण राधा मंदिर परिसर मे विगत लगभग 4 वर्षों से श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन अपराह्न 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा धाम परिसर मे 190वें अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन होगा।
इस बार अन्नपूर्णा सेवा संस्था की श्रीमती मीरा देवी अडूकिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से किया गया है। जिसमें केसरिया खीर के प्रसाद का विधिवत भगवान श्री राज श्याम जी को भोग लगाकर भंडारे में खीर के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।