Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री शनिदेव और मां काली मंदिर का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री शनिदेव और मां काली मंदिर का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज श्री शनिदेव और मां काली माता के मंदिर का 17वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पूजा पाठ कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसे रातु रोड, राम विलास पेट्रोल पंप के सामने मनाया गया। इस मंदिर का स्थापना स्वर्गीय बद्री सिंह ने 17 साल पहले करवा के पूजा स्थल को बनवाने की बीड़ा उठा के बनवाया था। 

आज इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत ने पूजा पाठ कर शिवम सिंह राजपूत मुख्य यजमान का पूजा करवा के सम्पन्न करवाया  गया, जिसमें पंडित रविन्द्र नाथ मिश्रा जी, पंडित किशन लाल शर्मा एवं पंडिताइन श्री किरण देवी जी का पूर्ण सहयोग रहा। 

मंदिर के अध्यक्ष संजय सिंह उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव हरीश नागपाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रेम जायसवाल, सन्नी सिंह, श्याम जायसवाल, सुनीत सिन्हा, प्रमोद सिंह, रोहित तिवारी, पंकज गुप्ता, अमित साव ने भरपूर सहयोग कर प्रसाद का वितरण मोहल्लेवासियों द्वारा प्रसाद बनवा के बड़ी धूमधाम से पूजा पाठ श्रद्धा से कर प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,993