Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : आइपीएस की स्कॉर्पियो और स्कूली वैन में टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे, चालक चोटिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : आइपीएस की स्कॉर्पियो और स्कूली वैन में टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चे, चालक चोटिल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा इलाके में शुक्रवार की सुबह एक आईपीएस की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वैन का चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि वैन पर सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। 

हालांकि कुछ बच्चों को थोड़ी चोट आयी है, लेकिन वे सकुशल बताये जा रहे हैं। वैन के चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा धुर्वा थाना क्षेत्र में शालीमार बाजार के पास हुआ। कुछ लोगों का कहना है कि आईपीएस के नाम पर रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो के चालक ने स्कूल वैन चालक से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद वैन को पीछे से टक्कर मार दी। 

दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्कूल वैन ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसे लेकर वैन ड्राइवर की कार ड्राइवर से कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद वैन ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी लेकर भाग रहा था। 

इसी दौरान वैन दूसरी तरफ से आ रही आईपीएस की स्कॉर्पियो से जा टकरायी। टक्कर में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये हैं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। वैन में बैठे बच्चे रोने लगे। एक बच्चे को सिर में थोड़ी चोट आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,781