Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सोच-समझकर करें मंइयां योजना की राशि को खर्च : कल्पना सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोच-समझकर करें मंइयां योजना की राशि को खर्च : कल्पना सोरेन
विज्ञापन

कल्पना सोरेन ने महिलाओं को दी सलाह

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना को लेकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं को सलाह दी। कल्पना ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि को महिलाएं सोच-समझ कर खर्च करें। 

कल्पना ने बेंगाबाद में आयोजित आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन सभा में कहा कि इस राशि की कीमत को महिलाएं समझें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना था कि महिलाओं को सम्मान मिले और वे आत्मनिर्भर बनें। यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने झारखंड की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के बच्चे अपने हुनर से झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे। साथ ही, उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे यह साबित करें कि वे भारतीय होने के साथ-साथ गर्वित झारखंडी भी हैं। 

वहीं, कार्यक्रम में झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, विजय सिंह, मीना देवी, सुनील यादव, किशुन सोरेन, सुधीर रजवार और महेंद्र चौधरी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,786