Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बरही के पूर्व विधायक अकेला एक बार फिर कांग्रेस में शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बरही के पूर्व विधायक अकेला एक बार फिर कांग्रेस में शामिल
विज्ञापन

टीम एबीएन, चौपारण / रांची। बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। झारखंड प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष ने श्री अकेला को माला पहनाकर स्वागत किया। 

साथ में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सह प्रभारी बेला प्रसाद, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, रियाज अंसारी, सुल्तान अहमद, सनी सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जयशंकर पाठक, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान साहित्य अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन