Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत ने जानी निर्माणाधीन विधायक आवास कि हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत ने जानी निर्माणाधीन विधायक आवास कि हकीकत
विज्ञापन
  • निर्माणाधीन विधायक आवास परिसर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

टीम एबीएन, रांची। रांची के जगन्नाथपुर विधानसभा के पास बन रहे विधायकों के आवास का जायजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अचानक पहुंचे। इस दौरान निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

निर्माणाधीन विधायक आवास का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास के अलावा यहां बन रहे हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कंपलेक्स बिजली प्लेग्राउंड चिल्ड्रन पार्क ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य निर्माण कार्यों का वास्तविक स्थिति को देखा. निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विधायकगण को आवास मुहैया कराया जा सके। इस मौके पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री को आगामी जून महीने तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का आश्वासन दिया गया।

जगन्नाथपुर में बन रहे विधायक आवासीय परिसर अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा. निर्माणाधीन इस परिसर में 70 डुपलेक्स बन रहे हैं जिसकी आधारशिला 20 नवंबर 2022 को रखी गयी थी। 43.5 एकड़ भूमि पर 216 करोड़ की लागत से बन रहे विधायक आवासीय परिसर में डुपलेक्स के अलावा एक प्रेक्षागृह, एक इनडोर स्टेडियम, चिल्ड्रेन पार्क आदि की सुविधा रहेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अभी विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है। जिस वजह से राजधानी के अलग-अलग जगह में ये रह रहे हैं। यहां एक साथ आवासीय सुविधा होने से काफी सहूलियत मिलेगी। एक ही कैंपस में रहने के लिए हमारे विधायकों को बेहतर और व्यवस्थित और सभी सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा।

विधायक आवासीय परिसर के निर्माण होने से सभी विधायकों को एक ही कैंपस में रहने के लिए एक बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा। मुख्यमंत्री के विधायक आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,741