उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालय के कर्मी के मांगों पर चर्चा
टीम एबीएन, रांची। राज्य में प्राथमिक बुनियादी शिक्षा व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न अनुबंध कर्मी भी अपने मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। आज उत्कृष्ट आदर्श और मॉडल विद्यालयों में कार्यरत विज्ञान लैब फैसिलिटेटर के प्रतिनिधिमंडल के साथ जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन से मुलाकात की।
बुनियादी शिक्षा व्यवस्था एवं परियोजना पर चर्चा की गयी। विज्ञान लैब फैसिलिटेटर कर्मियों के सेवा विस्तार तथा मानदेय भुगतान करने का लिखित ज्ञापन निदेशक महोदय को सौंपा गया। लैब फैसिलिटेटर का पिछले चार महीनों से सेवारत है, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके उनके पारिवारिक आर्थिक संकट हो रही है।
बताते चलें कि राज्य में कुल 80 उत्कृष्ट 20 मॉडल विद्यालय एवं 32 आदर्श जेएमडी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से नौ हजार की मानसिक वेतन में नियुक्ति की थी। जिसकी पुन: सेवा विस्तार करने की मांग निदेशक के समक्ष लिखित रूप से आज बुधवार को रखी गयी।