Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने किया छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों का औचक निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने किया छत्तीसगढ़ में कोयला खदानों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
  • कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का भी किया गया आयोजन

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज छत्तीसगढ़ राज्य के गेवरा कोल माइंस में कोयला खान एवं इस्पात संसदीय स्थायी समिति की, कोयला मंत्रालय एसईसीएल प्रतिनिधियों के साथ कोयला खदानों में सुरक्षा विषय पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद विजय हांसदा ने किया। 

बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने कोयला खदानों में सुरक्षा के विषय पर अपनी बातों को तार्किक ढंग से रखते हुए कहा कि कोयला खदानों में सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देनी की आवश्यकता है।

बैठक में अन्य सांसद सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। बैठक से पूर्व सांसद सुखदेव भगत सहित अनेक सांसदों ने कोयला खदानों का औचक निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,566