Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में की गयी अन्नपूर्णा भंडारा सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में की गयी अन्नपूर्णा भंडारा सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में स्थित सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार)में आज प्रभु जी का एवं उनकी सेवा करने वाले सेवा साथियों का अन्नापूर्णा भंडारा सुरेंद्र बडजात्या एवं किरण देवी बड़जात्या के सानिध्य में उनके भतीजे श्रेयांस बड़जात्या पुत्रवधू प्रियंका बडजात्या, नम्रता जालान के द्वारा संचालित किया गया। 

अपना घर आश्रम मे मानसिक रूप से कमजोर एवं निराश्रित और दिव्यांग प्रभु जी की सेवा की जाती है यहां उन्हें आश्रय दिया गया है तथा भोजन, इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। अभी इस अपना घर में 32 जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। 

उक्त जानकारी देते हुए अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज के अन्नपूर्णा भंडारे में आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय अग्रवाल, सुरेश भगत, पूरणमल सर्राफ, सुरेश  चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, श्रवण सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,719