Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेसीआई रांची का 65वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेसीआई रांची का 65वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
विज्ञापन

जेसी प्रतीक जैन ने संभाली अध्यक्षता

टीम एबीएन, रांची। रविवार को रांची के होटल रेनड्यू में जेसीआई रांची ने 65वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी थे, और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया की पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन उपस्थित रहीं।

समारोह में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी ऊर्जावान टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अध्यक्ष प्रतीक जैन और उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए जेसीआई को जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के बजाय यूथ चैंबर इंटरनेशनल के रूप में संबोधित किया, जो युवाओं के नेतृत्व और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

विशिष्ट अतिथि जेसी राखी जैन ने जेसीआई रांची को मिनी जेसीआई जोन के रूप में सराहा और इसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने नई टीम को समाजसेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हुए उनकी योजनाओं की प्रशंसा की।

अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन का विजन:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने अपनी टीम को संबोधित करते हुए लीडिंग द चेंज थीम पर जोर दिया। उन्होंने इस साल समाज के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने की योजना प्रमुख है।

नई कार्यकारिणी टीम:

सचिव: जेसी सनी केडिया

उपाध्यक्ष: जेसी अभिषेक जैन, जेसी निशांत मोदी, जेसी निखिल अग्रवाल, जेसी मयंक अग्रवाल, जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी तरुण अग्रवाल

कोषाध्यक्ष: जेसी कौशल मुरारका

संयुक्त सचिव: जेसी सौरभ जालान

प्रवक्ता: जेसी आदित्य जालान

निर्देशक: जेसी अभिषेक नारनौली, जेसी अक्षत अग्रवाल, जेसी अमन सिंघानिया, जेसी अनीश जैन, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी अनुभव अग्रवाल, जेसी किशन अग्रवाल, जेसी मंदीप सिंह, जेसी मोहित बागला, जेसी निखिल मोदी, जेसी नितिन पोद्दार, जेसी प्रवीण अग्रवाल, जेसी ऋषभ छापरिया, जेसी ऋषभ जैन, जेसी ऋषभ जालान, जेसी ऋषभ सिंघानिया, जेसी ऋषि मुरारका, जेसी संदीप खेमका, जेसी संकेत सरावगी, जेसी सौरव नरेडी, जेसी सृजन हेतमसरिया।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

मंच संचालन का दायित्व जेसी ऋषभ जैन ने निभाया, जबकि कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में जेसी देवेश जैन, जेसी तपिश केडिया, और जेसी केशू जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,613