Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत तुरिया उरांव के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत तुरिया उरांव के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी कर्मचारी समिति लोहरदगा के अध्यक्ष किशोर उरांव के सेवानिवृत शिक्षक एवं पूर्व पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष तुरिया उरांव का कल रात्रि 10:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही आज लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत हरमू गांव पहुंचकर तुरिया उरांव के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये। 

इस दौरान वे शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिवंगत तुरिया उरांव के द्वारा समाज में किए गए कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे। मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू , फूलदेव उरांव, मनोज सोन तिर्की भी शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,496