रामगढ़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले के अपने पैतृक आवास नेमरा आएंगे और वहां वे बाहा पर्व में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचेंगे और वे यहां त्योहार में शरीक होने के लिए आने वाले हैं। उनके आने की तैयारी पूरी की जा रही है। सड़क मार्ग से वे पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी होंगे। हेमंत सोरेन यहां ग्रामीणों से मिलेंगे और जनता दरबार भी लगाएंगे। पूजा की तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। अब केवल उनके आने का इंतजार है। आने के बाद वह परिवार और गांव वालों के साथ त्योहार में शामिल होंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।