Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजधानी में नकली नोटों के तीन कारोबार गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजधानी में नकली नोटों के तीन कारोबार गिरफ्तार
विज्ञापन

रांची में चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरीदी उर्फ आर्यन बताये गये हैं। इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं। इस बात का खुलासा सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया। 

सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को जानकारी मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ संदेहास्पद लोग नकली नोटों का काला करोबार करते हैं। साथ ही बताया गया कि किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के आधार पर टीम गठित की गयी। 

गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड किया, तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोटों का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगना तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाड़िया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही। 

एक दूसरी घटना में, रांची के सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि जगन्नाथपुर इलाके से छिनतई गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों के नाम बावला अंसारी, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी हैं।

इन पर लगभग 25 मामले दर्ज हैं और इनके पास से 15 एंड्रॉइड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, छिनतई किये गये तीन बैग, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 13 हजार 200 नगद और तीन चेक बरामद किये गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,572