Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मजदूर नेता ने की अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मजदूर नेता ने की अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार और धनबाद एसएसपी और धनबाद डीसी को ट्वीट कर हो रहे अवैध लोहा तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। कतरास क्षेत्र के छाताबाद में धड़ल्ले से अवैध लोहा का कारोबार चल रहा है। 

अवैध कारोबारी ने छाताबाद के खुशबू मोहल्ला में अपना अवैध गोदाम खोल रखा है जहां से अवैध लोहा कारोबार का संचालन किया जाता है। बताया जाता है कि इस अवैध लोहा कारोबार का संचालन अतुल नामक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है। 

अतुल ने क्षेत्र में 1 दर्जन लोगों को इस अवैध धंधे में उतार रखा है जो रेलवे, बीसीसीएल और अन्य बन्द फैक्ट्रियों से लोहा कटिंग कर अतुल के गोदाम में कम दामों में बेच देता है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ की लापरवाही से क्षेत्र से हर रोज लाखों रुपये का लोहा चोरी हो रहा है लेकिन अवैध लोहा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,157